बेगुसराय, जुलाई 14 -- बरौनी। सोनपुर मंडल में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें सुधीर कुमार टेक्नीशियन बरौनी भी शामिल हैं। उन्होंने वैगन गार्ड में ब्रेक प्रणाली की खराबी का निरीक्षण के दौरान पता लगाकर समय पर उसकी मरम्मत सुनिश्चित की। इससे सुरक्षित परिचालन में महत्वपूर्ण योगदान मिला। यह भी पढ़ें- संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मी यह भी पढ़ें- संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...