गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार को गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के सहयोग से प्रमुख मुख्य इंजीनियर कार्यालय के मंथन सम्मेलन कक्ष में गुणवत्ता यात्रा: एनएबीएच एवं एनएबीएल विषय पर कांफ्रेस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने किया। उन्होंने रेलवे लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं के नवीनीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे लाभार्थियों को हर संभव बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रेलकर्मियों को उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी को निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनएबीएच और एनएबीएल के मुताबिक प्रयोगशाला की देखभाल करना।डॉ. विजय लक्ष्मी गोपा कुमार ने एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्...