प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। रेलवे कर्मचारियों को अब केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि अफेरेसिस तकनीक के माध्यम से प्लेटलेट्स या प्लाज्मा दान करने पर भी एक दिन का स्पेशल कैजुअल अवकाश (एससीएल) मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिन्हें उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनों में लागू किया जा रहा है। कर्मचारी एक वर्ष में अधिकतम चार बार इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अवकाश प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक से जारी प्रमाण पत्र जमा करना होगा। चिकित्सा क्षेत्र में प्लेटलेट्स और प्लाज्मा की बढ़ती आवश्यकता को देख रेलवे ने यह कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय प्रयोगशाला और ब्लड सेंटर की कार्यप्रणाली को जाना एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारियों से ...