जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिग सेंटर एवं मल्टी डिसीप्लिनरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग लेने वाले कर्मचारियों को टेली फिल्म के माध्यम से बारिश के दौरान वज्रपात व सर्पदंश से बचाव का उपाय बताया गया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पावर पॉइंट पर भी वज्रपात से सुरक्षा का 30 उपाय बताया है। बताया कि वज्रपात होने पर तत्काल पक्के मकान में चले जाएं, ट्रेन, बस व कार में यात्रा के दौरान खिड़की बंद कर ले, पेड़ टावर, बिजली खंभे व खुले मैदान में सिर को दोनों हाथ से छुपाकर लोग अपनी रक्षा कर सकते है। इस दौरान बिजली उपकरण व मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव रेलकर्मियों को दिया गया। डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद अनिल कुमार सिंह ने सीपीआर व फ...