लखनऊ, मार्च 24 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ऐशबाग रेलवे पॉलीक्लीनिक में 'राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन' कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में और एसीएमएस डॉ. दीक्षा चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रेलकर्मियों एवं परिवारीजनों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में से बताया गया। एसीएमएस डॉ. संजय तिवारी ने रेलकर्मियों एवं उनके परिवारिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना पाटनी, पैरामेडिकल स्टॉफ तथा रेलवे कर्मचारिगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.