प्रयागराज, मार्च 21 -- रेलवे बोर्ड ने चिकित्सा आधार पर जारी होने वाले पास (मेडिकल पास) को लेकर अहम बदलाव किया है। रेल मंत्रालय के इस नए आदेश से अब कर्मचारियों को इलाज के बाद वापसी यात्रा के लिए पास बनवाने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों को इससे बड़ी राहत मिली है। रेलवे बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी इलाज के लिए दूसरे शहर जाने के बाद वापसी के समय परेशानी झेलते हैं। वजह यह थी कि पहले जारी किए गए मेडिकल पास पर पास जारी करने वाले अधिकारी की ओर से जरूरी एंडोर्समेंट (पृष्ठांकन) नहीं किया जाता था। इसके चलते जिस रेलवे क्षेत्र में अस्पताल होता था, वहां के अधिकारी वापसी के लिए नया पास जारी करने में असमर्थ रहते थे। इसी समस्या को देखते हुए बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब हर आउट स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.