रेलकर्मियों को अग्निशमन के लिए किया ट्रेंड
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान उत्तर रेलवे से अजय कुमार गुप्ता, अग्निशमन विभाग के हेड कॉन्स्टेबल बब्बन यादव, रामप्रताप सिंह तथा दिनेश ने आग लगने की संभावित परिस्थितियों, उनके कारणों तथा त्वरित नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशामक यंत्रों के सही एवं सुरक्षित उपयोग की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान 62 कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.