जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर, चाईबासा, सीनी, आदित्यपुर घाटशिला व चाकुलिया के रेल कर्मचारियो ने डोबो डैम में परिवार मिलन सह वनभोज का आयोजन किया, जहां महिलाओं ने हास्य कवि सम्मेलन आयोजित कर नए साल पर उत्साह जताया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में टाटानगर केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना और व्हील शॉप के कर्मचारियों ने आपात स्थिती में एक दूसरे से सहयोग पर जोर दिया। वनभोज में घरेलू की महिलाएं और बच्चों ने मनोरम दृश्य को कैमरे में कैद किया ताकि, अन्य जगह तबादले के बाद स्मृ़ति बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...