प्रयागराज, अप्रैल 8 -- उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की पहल पर रेलकर्मियों के लिए गऊघाट क्षेत्र में हॉलिडे होम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी तक प्रयागराज आने वाले रेलवे अधिकारियों को सरकारी आवास उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों को ठहरने की सुविधा नहीं मिल पाती थी। नई योजना से रेलकर्मियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। महाकुम्भ, माघ मेला और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में रेलकर्मियों की ड्यूटी यहां लगाई जाती है। रेलकर्मी आस्था की नगरी में दर्शन व संगम स्नान के लिए आते हैं। ऐसे समय में कर्मचारियों को अस्थायी व्यवस्था या निजी होटलों में ठहरना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ने के साथ असुविधा भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.