धनबाद, सितम्बर 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) ने रेलवे कर्मचारियों के बोनस की गणना के लिए सैलरी सीलिंग को सात हजार से बढ़ाकर 21 हजार करने की मांग की है। एनएफआईआर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस में बढ़ोतरी की मांग की। फेडरेशन ने मांग की है कि बोनस की गणना के लिए मौजूदा काल्पनिक वेतन सीमा को बढ़ाया जाए। फेडरेशन के जोनल सचिव व ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस पीएस चतुर्वेदी ने बताया कि एनएफआईआर के महासचिव डॉ एम राघवैया ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 25 अगस्त 2026 को जारी गजट नोटिफिकेशन का हवाला दिया गया है, जिसमें नोटिफिकेशन के तहत बोनस गणना की सीमा को सात हजार ...