रेलकर्मियों के बोनस की घोषणा जल्द, फिर 17,951 या बढ़ेगी रकम
धनबाद, अक्टूबर 5 -- केंद्र सरकार अगले 10 दिनों में रेल कर्मचारियों के सालाना बोनस की घोषणा कर सकती है। कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा होगी। इस बार भी रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलने की संभावना है। अब सीलिंग हटती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। विशेषज्ञों की मानें तो बोनस की रकम फिर से 17 हजार 951 रुपए हो सकती है। हालांकि, इस राशि को लेकर रेल कर्मचारियों और उनके संगठनों के बीच काफी असंतोष है। अभी रेल कर्मचारियों को सात हजार रुपए की सीलिंग पर बोनस का भुगतान होता है। देश की सभी प्रमुख फेडरेशनों ने सरकार से मांग की है कि बोनस गणना के लिए तय की गई सात हजार रुपये की सीलिंग को इस साल समाप्त किया जाए। फेडरेशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन बढ़कर 18 हजार रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.