रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी शिक्षा स्कॉलरशिप
जमशेदपुर, जून 4 -- जमशेदपुर। रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ 2026 में दक्षिण पूर्व जोन रेलवे कर्मचारियों की होलीडे कैंप आयोजित करेगी। सेंट्रल स्टाफ बेफिफिट फंड कमेटी सदस्यों की बैठक में बुधवार को यह निर्णय हुआ है। दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया चेयरमैन महेंद्र कुमार प्रसाद ने दायित्व सौंपा है। बैठक में कर्मचारियों के कल्याण में मेडिकल सुविधा, कर्मचारियों के बच्चों के उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा स्कॉलरशिप के साथ 27 कार्यसूची पर भी चर्चा हुई है। सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट कमेटी की बैठक में मेंस यूनियन के संयोजक मनोज सिंह व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.