प्रयागराज, अप्रैल 1 -- रेल पटरियों की निगरानी करने वाले ट्रैक मेंटेनर, की-मैन और पेट्रोलमैन को बड़ी राहत मिली है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर निजी मोबाइल फोन पर ट्रैकिंग ऐप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। गश्त की निगरानी के लिए आधिकारिक जीपीएस उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ समय से कई रेल मंडलों में ग्राउंड स्टाफ पर दबाव बनाया जा रहा था कि वे अपने निजी मोबाइल फोन में तीसरे पक्ष के ट्रैकिंग ऐप इंस्टॉल करें। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा था। रेलवे बोर्ड ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि निजी मोबाइल पर ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...