रेलकर्मियों के ऑनलाइन बनेंगे क्यूआर कोड वाले आई-कार्ड
प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। रेलवे ने एक देश, एक पहचान पत्र की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों के लिए डिजिटल रेल पहचान पोर्टल के माध्यम से नए क्यूआर कोड युक्त आई-कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के बाद अब उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनों में इसे लागू किया जा रहा है। कर्मचारी एचआरएमएस आईडी से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नए आई-कार्ड से रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की पहचान, पदनाम और विभाग का तुरंत डिजिटल सत्यापन करने में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.