प्रयागराज, मई 9 -- गऊघाट में अब रेलकर्मियों के लिए आधुनिक अवकाश गृह बनाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे ने इसके निर्माण के लिए 3.61 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। शनिवार को बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया। गऊघाट स्थित रेलवे की करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पिछले लगभग 50 वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में थी। रेलवे ने कुछ दिन पहले ही बड़े अभियान के तहत जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया था। अब उसी जमीन पर रेलकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासगृह बनाया जाएगा। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह अवकाश गृह खास तौर पर माघ मेला और महाकुम्भ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान काफी उपयोगी साबित होगा। इन अवसरों पर प्रयागराज में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था न होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.