हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर । ए.प्र. पूर्व मध्य रेल की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 18 मार्च को मुख्यालय हाजीपुर स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में महिला रेलकर्मियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह तथा पूर्वमध्यरेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनिता सिंह ने समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने पांचों मंडलों एवं मुख्यालय के रेलकर्मियों के उच्च तकनीकी/व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहीं 739 चयनित पुत्रियों को कर्मचारी कल्याण निधि से छात्रवृति के रूप में 01 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि वितरित की गयी। इसके साथ ही कक्षा-8 में पढ़ रही 62 रेलकर्मियों के बच्चियों को साईकिल वितरित की गई। इस माह में रेल सेवा स...