रेलकर्मियों की समस्याओं पर एडीईएन से मेंस कांग्रेस की वार्ता
बोकारो, जुलाई 30 -- दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो स्टील सिटी शाखा के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) अनुराग कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर रेलकर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में संगठन की ओर से कर्मचारियों के एचआर संबंधी मामलों का रेलवे नियमों के अनुरूप शीघ्र निष्पादन, रेलवे क्वार्टरों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान तथा रेलवे कॉलोनी में नए सड़क निर्माण की मांग उठाई गई। साथ ही कॉलोनी के भीतर बने स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टी अंकित कराने का आग्रह किया गया, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। बैठक के दौरान कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सहायक मंडल अभियंता अनुराग कुमार सिंह ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.