रेलकर्मियों का पसीना और मेहनत सबसे बड़ी पूंजी
गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने समस्त रेल कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में रेलकर्मियों का पसीना और उनकी मेहनत सबसे बड़ी पूंजी है। कहा किया कि पीआरकेएस और एनएफआईआर का प्रत्येक कार्यकर्ता रेलकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार, बेहतर आवास सुविधा और कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है। मजदूर दिवस पर शुक्रवार को संघ के केंद्रीय कार्यालय, पुराना पार्सल ऑफिस, रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मजदूर यूनियन का मजदूर सम्मान रैली आज यह भी पढ़ें- पूर्णिया: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.