आगरा, जून 7 -- फिट इंडिया-हिट इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को आगरा रेल मंडल द्वारा फिट इंडिया साइकिल ड्राइव का आयोजन ह़ुआ। उमरे इंस्टीट्यूट स्थित गोवर्धन स्टेडियम से शुरू हुई साइकिल ड्राइव संडेज ऑन साइकिल थीम पर आयोजित हुई। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में निकली साइकिल ड्राइव में स्पोर्ट्स टीम से जुड़े कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग जैसी स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश का प्रसार करना था। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को सशक्त किया। यह भी पढ़ें- अफसरों संग डीआरएम ने चलाई साइकिल यह भी पढ़ें- फिट इंडिया अभियान के...