मेरठ, जुलाई 24 -- रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उपभोक्ता जागरूकता को लेकर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घर खरीदारों को रेरा अधिनियम के प्रावधानों, उनके अधिकारों व सुरक्षित रियल एस्टेट निवेश के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला की अध्यक्षता यूपी रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य केवल विवादों का समाधान करना नहीं, बल्कि घर खरीदारों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना भी है। जब उपभोक्ता पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेते हैं तो वे अपने निवेश को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने घर खरीदारों से आग्रह किया कि किसी भी आवासीय परियोजना में निवेश से पहले रेरा पोर्टल प...