रेरा अपीलीय न्यायाधिकरण में एक साल से सुनवाई ठप
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के अपीलीय न्यायाधिकरण में पिछले लगभग एक साल से सुनवाई ठप है। इसका मुख्य कारण न्यायाधिकरण में चेयरमैन का पद खाली होना है। चेयरमैन के नहीं रहने से अपीलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिससे बिल्डरों और फ्लैट खरीदारों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, रेरा द्वारा दिए गए आदेशों और फैसलों के खिलाफ अपील करने के लिए अपीलीय न्यायाधिकरण का प्रावधान है। यदि किसी बिल्डर या खरीदार को रेरा के निर्णय पर आपत्ति होती है तो वह न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटा सकता है। हालांकि, चेयरमैन नहीं होने के कारण यह व्यवस्था लगभग निष्क्रिय हो गई है। वर्तमान में रेरा के फैसलों से असंतुष्ट बिल्डरों और खरीदारों से जुड़े करीब 50 मामले अपीलीय न्यायाधिकरण में लंबित हैं। इनमें प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.