देहरादून, फरवरी 2 -- Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 उत्तराखंड के लिए कई मायनों में खास है। आपदा-संवेदनशील और विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस हिमालयी राज्य को बजट में स्वास्थ्य, आवास, फार्मा उद्योग और खनिज संसाधनों के मोर्चे पर बड़ी राहत और संभावनाएं मिली हैं। खासकर हर जिले में ट्रामा सेंटर खोलने की घोषणा का सबसे अधिक लाभ उत्तराखंड जैसे राज्य को मिलने की उम्मीद है, जहां हर साल प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग घायल होते हैं। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में आपात चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी रही है। दुर्घटना या आपदा के बाद अधिकतर घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है, जिससे कीमती समय नष्ट हो जाता है। ऐसे में यदि हर जिले में आधुनिक ट्रामा सेंटर स्थापित होते हैं, तो आपदा और दुर्घटना पीड़ितों को त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.