रामपुर, जुलाई 27 -- रेम्बो फार्मर वेलफेयर सोसाइटी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर धरना दे रहे छात्रों का समर्थन किया। संस्था के संयोजक डॉक्टर इफ्तिखार हुसैन नें रविवार को धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा यूनिवर्सिटी बचेगी तो तालीम बचेगी तालीम बचेगी तो बच्चों का मुस्तक बिल बचेगा। उन्होंने कहा तालीमी ईंधारे को नुकसान पहुंचाना आने वाली नस्लों के ख्वाबों को चकनाचूर करना होगा। जिलाधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने विश्वविद्यालय बचाने के लिए कोई उपाय निकालने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों बुद्धजियों एवं जनप्रतिनिधियों से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए आगे आने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को अखिलेश ने भेजी सपा की टीम, रामपुर में हुआ क्या?

हिंदी हिन्दुस...