गिरडीह, मार्च 15 -- झारखंडधाम/रेम्बा हिटी। जमुआ प्रखंड के रेम्बा क्षेत्र में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। झारखंड मोड़ से पतारडीह की ओर लगभग 500 मीटर लंबी नाली का निर्माण पथ निर्माण विभाग, कोडरमा द्वारा कराया जा रहा है। इस योजना की प्राक्कलित लागत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में सड़क किनारे पानी जमा होने से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। बताया गया कि जमुआ की विधायक मंजु कुमारी के प्रयास से नाली निर्माण की स्वीकृति मिली, जिसके बाद विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कराया गया है।पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नाली निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्...