गिरडीह, मई 16 -- झारखंडधाम। धार्मिक न्याय परिषद के तहत संचालित रेम्बा मठ के संचालन एवं प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर 16 मई को पंचायत सचिवालय रेम्बा के सभागार में पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक है। उक्त जानकारी जमुआ के बीडीओ अमल जी ने दी। कहा कि वट सावित्री पूजा के ही दिन बारह बजे कमेटी का पुनर्गठन कर लिया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि रेम्बा मठ के स्वामित्व में कृषि योग्य भूमि, तालाब, मठ भवन, दुकान समेत कई परिसंपत्तियां हैं, जिनकी बंदोबस्ती प्रखंड कार्यालय से होती रही है। मठ के संचालन एवं परिसंपत्तियों के संरक्षण के लिए पूर्व में गठित कार्यकारिणी समिति द्वारा समुचित प्रबंधन नहीं किए जाने के कारण नई समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- हंसनाथ मंदिर न्यास समिति गठन की प्रक्रिया शुरुनई समिति का गठन नई समिति 15 सदस्यीय...