रेबीज से बचाव के लिए समय पर उपचार जरूरी
सोनभद्र, सितम्बर 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित कृति नर्सिंग पैरामेडिकल महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ मिलकर मजबूत बनें थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को रेबीज की गंभीरता, संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम डॉ. प्रेमनाथ ने कहा कि कुत्ते या किसी अन्य संक्रमित पशु के काटने अथवा खरोंच लगने की स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि घाव को बहते पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कुत्ते के काटने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत कराएं इलाज घाव पर मिट्टी, मिर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.