गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। गृह जनपद में मटन खाकर लौटे परिवार को पता चला कि बकरे को कुत्ते ने काटा था और वह कुत्ता मर गया है। इसके बाद घबराया परिवार एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए एमएमजी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में तीन बच्चों समेत सात लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड परिवार के साथ मध्य प्रदेश में अपने गृह जनपद गया था। जहां पर उसके पूरे परिवार ने बकरा बनाकर खाया। बुधवार को परिवार वापस लौटा। शाम को सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल पर गृह जनपद से फोन आया कि जिस बकरे को उन्होंने खाया है, उसको कुत्ते ने काट लिया था। वह कुत्ता मर गया है। गार्ड से बकरा बेचने वाले ने भी कम पैसे लिए थे। मटन खाने वाले लोग रेबीज होने की आशंका को लेकर तनाव में आ गए। रातभर नींद नहीं आई और गुरुवार को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.