रेबीज वैक्सीन के लिए अस्पताल में भटक रहे डॉग बाइट पीड़ित
पूर्णिया, मई 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल धमदाहा में रेबीज वैक्सीन की कमी के कारण डॉग बाइट के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दूसरे और तीसरे डोज की सूई उपलब्ध नहीं होने से मरीज और उनके परिजन घंटों अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मंगलवार को भी कई पीड़ित वैक्सीन के लिए अस्पताल में भटकते नजर आए। अमारी गांव निवासी टुनटुन राम अपने सात वर्षीय पोते प्रिंस कुमार को लेकर रेबीज वैक्सीन का तीसरा डोज दिलाने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें निर्धारित तिथि पर तीसरा डोज लेने के लिए बुलाया था, लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी बच्चे को सुई नहीं लग सकी। अस्पताल कर्मियों ने वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। पीड़ित के दादा ने बताया कि डॉग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.