मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य विभाग एसकेएमसीएच और पीएमसीएच में रेफर मरीजों के लिए हायर सेंटर खोलने की योजना बना रहा है। इस सेंटर में जिला अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी से रेफर होकर आने वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रेफर मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में खुलेगा सेंटरसरकार की नई नियमावली सरकार ने 15 जुलाई के बाद से अस्पतालों से मरीजों को अनावश्यक रेफर करने पर रोक लगा दी है। निर्देश के अनुसार, जिस मरीज का इलाज जिला अस्पताल या सीएचसी-पीएचसी में हो सकता है, उसका इलाज वहीं किया जाएगा। हालांकि, हायर सेंटर के लिए अब तक आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद का कहना है कि सरकार से पत्र आने के बाद इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉ...