बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। जिला अस्पताल से बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर हुई 17 वर्षीय महिला मरीज की हालत रास्ते में अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर 108 एंबुलेंसकर्मियों ने समय रहते ऑक्सीजन लगाकर उसकी जान बचाई। बालीपुर के जगन्नाथपुर निवासी अनिल कुमार की बेटी आरुषि को जिला अस्पताल से बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 108 की एंबुलेंस उसे लेकर जा रही थी। पायलट शिवम के संचालन में चल रही एंबुलेंस में ईएमटी हर्षित मिश्रा मरीज की निगरानी कर रहे थे। रास्ते में मरीज की हालत गंभीर होने पर ईएमटी ने तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया और बार-बार वाइटल चेक करते हुए उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.