रेफरल यूनिट बनकर रह गई सीएचसी व पीएचसी
गौरीगंज, जून 2 -- अमेठी। संवाददाता जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशेषज्ञ चिकित्सकों व जरूरी सुविधाओं के अभाव में रेफरल यूनिट बनकर रह गए हैं। कहीं पर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा नहीं है तो कहीं प्रसव की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे सभी को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने की शासन की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
सीएचसी अमेठी में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं सीएचसी अमेठी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति न होने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। नवजात और छोटे बच्चों के बीमार होने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। प्रसव कराने वाली डॉक्टर भी हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही आती हैं। इमरजेंसी कक्ष में सोलर से पंखे चलते हैं, लेकिन धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.