रेफरल अस्पताल में रेफर को लेकर परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों में हाथापाई, हंगामा
छपरा, मई 24 -- तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में शनिवार देर रात मरीज को पीएमसीएच रेफर करने की मांग को लेकर परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज के परिजन चिकित्सक पर रेफर करने का दबाव बना रहे थे, जबकि चिकित्सक का कहना था कि मरीज की स्थिति रेफर करने योग्य नहीं है।
अस्पताल विवाद इस संबंध में डॉ. रोहित दुबे ने बताया कि मरीज के परिजनों में शामिल एक युवक नशे की हालत में वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। बाद में पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
अज्ञात महिला शव खदरा नदी की झाड़ी में अज्ञात महिला का शव बरामद तरैया। तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.