रामगढ़, जून 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल भरेचनगर, रामगढ़ परिसर स्थित 05 बेडेड प्रीफैब्रिकेटेड अस्पताल भवन का फायर सेफ्टी ऑडिट अग्निशमन विभाग की ओर से हुआ। इस दौरान अस्पताल में स्थापित फायर अलार्म, सायरन, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जीट), विद्युत प्रणाली, चिकित्सा उपकरणों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं परीक्षण किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने के संभावित कारणों, आग से बचाव के उपायों, अस्पताल में कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त फायर एक्सटिं...