औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- दोनों आरओ और चापाकल खराब, मरीजों को बाहर से पानी खरीदने की मजबूरी फोटो- 2 अप्रैल एयूआर 10 कैप्शन- खराब पड़ी आरओ मशीन नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित सोनपुरा रेफरल अस्पताल परिसर में काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह की ऐच्छिक निधि से लगाया गया शुद्ध पेयजल आरओ अब शोपीस बनकर रह गया है। जानकारी के अनुसार आरओ स्थापना के बाद करीब एक वर्ष तक नियमित रूप से संचालित हुआ, लेकिन इसके बाद से यह खराब पड़ा है। आरओ खराब होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इसे ठीक कराने के लिए न तो संबंधित विभाग पहल कर रहा है और न ही अस्पताल प्रबंधन गंभीर नजर आ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.