छपरा, मार्च 31 -- तरैया । तरैया रेफरल अस्पताल के वार्ड में पंखा नहीं चलने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। मंगलवार को इस अस्पताल में परिवार नियोजन नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र के छह महिलाओ का बंध्याकरण ऑपरेशन कर उक्त वार्ड में रखा गया था। उक्त वार्ड में मात्र एक पंखा चल रहा था। वहीं मरीजों के परिजनो ने स्वास्थ्य कर्मियों से पंखा की व्यवस्था करने की मांग की पर परिजनों को बात को अनसुनी कर दी गई। उक्त वार्ड में पंखा नहीं चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.