पूर्णिया, मार्च 25 -- रूपौली, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल रूपौली में मंगलवार को एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं हेतु यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह सिंगल डोज वैक्सीन है और पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन महीनों तक रेफरल अस्पताल में सभी कार्यदिवसों पर यह टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए 14 वर्ष की आयु का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जिन बालिकाओं को पूर्व में एचपीवी वैक्सीन की दो डोज लग चुकी है उन्हें...