रेफरल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध, टीकाकरण शुरू
छपरा, मई 15 -- हिन्दुस्तान असर तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध होने के बाद शुक्रवार से टीकाकरण शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी को लेकर 14 मई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर के बाद गुरुवार की शाम जिला मुख्यालय से एंटी रेबीज के वायल अस्पताल पहुंचाए गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल 200 वायल उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को माधोपुर बड़ा के नितेश कुमार, चंचलिया के उमेश कुमार यादव, परौना के सूरज कुमार, नेवारी के चेतन कुमार और बगही के धीरज कुमार को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। मरीजों ने बताया कि वे कई दिनों से इंजेक्शन के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे। इंजेक्शन मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए हिन्दुस्तान अखबार के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रिकेट महोत्सव की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.