कटिहार, फरवरी 4 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत सिवाना ग्राम से महादलित टोला होते हुए रेफरल अस्पताल तक जाने वाली ईंट सोलिंग सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह गड्ढे बन गए है। जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना मरीज गर्भवती महिलाएं रेफरल अस्पताल एवं स्कूली बच्चे एवं कामकाजी लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं, जबकि एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। इस संबंध में ग्रामीण सिकेन्दर चौहान, मोहन चौहान, राजेंद्र चौहान, मनोज चौहान, प्रमोद मल्लिक, ब...