गिरडीह, मार्च 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल डुमरी में त्रैमासिक एचपीभी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को प्रमुख उषा देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश महतो, उपप्रमुख उपेन्द्र महतो, सीआरपी जीबलाल महतो आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में 3 माह तक कार्य दिवस के दौरान 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीभी का टीका दिया जाएगा। उसके बाद प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र पर एचपीभी की वैक्सीन दी जाएगी। वहीं अस्पताल में टीकाकरण के लिए एएनएम रानी कुमारी, पूनम कुमारी, मधु कुमारी, शिवानी कुमारी को अधिकृत किया गया है। डॉ महतो ने एचपीभी के बारे में कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक सामान्य यौन संचारित संक्रमण है। इसके 100 से अधिक प्रकार हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.