रेफरल अस्पताल के सामने चापाकल खराब होने से परेशानी
जहानाबाद, जून 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित रेफर अस्पताल के सामने सड़क किनारे लगा चापाकल चार दिनों से खराब है। चापाकल खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के समय यह चापाकल राहगीरों का मुख्य शहर था। इसके अलावा अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों को भी परेशानी हो रही है। अस्पताल के भी सभी चपकाल खराब है। जिसके कारण अस्पताल आने वाले लोग भी इसी चापाकल पर निर्भर थे। चापाकल बाजार और स्टेशन के बीच था। स्टेशन की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होता था। स्थानीय दुकानदार पिंटू कुमार ,विनोद कुमार धीरज कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले चापाकल खराब हुआ था तब हम लोग आपकी सहयोग से 1000 खर्च कर बनवाए थे। चार दिन से फिर खराब है। पीएचडीई और नगर पंचायत का इस पर कोई ध्यान नहीं है। फोटो- 19 जून जेहाना- 12 कैप्शन- मखदुमपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.