रेफरल अस्पताल के जर्जर वार्ड की छत से गिरी परतें, मरीजों में दहशत
छपरा, जून 16 -- 9 तरैया के रेफरल अस्पताल के वार्ड में मंगलवार को बेड पर गिरी परतें तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल के जर्जर वार्ड की छत से मंगलवार को अचानक प्लास्टर की परतें गिरने लगीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मरीजों ने बताया कि वार्ड की छत काफी जर्जर हो चुकी है और उसमें लगे लोहे के सरिए भी दिखाई देते हैं। अस्पताल भवन की सीढ़ियां भी खस्ताहाल हैं, जिससे लोगों को आवागमन में डर बना रहता है। हालांकि अस्पताल का नया भवन लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक उसे स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं किया गया है। ऐसे में मरीज पुराने जर्जर भवन में इलाज कराने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.