मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नव निर्वाचित विधायक आदित्य कुमार ने शनिवार को रेफरल अस्पताल सकरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर से ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने डॉक्टर से कहा कि सरकार ने जो भी सुविधा और संसाधन दिया है, उसका लाभ अस्पताल में आने वाले हर मरीजों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में कुछ कमियां विधायक को दिखी, जिसमें सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि अगले निरीक्षण में अब ठीक होना चाहिए। मौके पर साधु शरण कुशवाहा, रघुवीर पटेल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...