उरई, फरवरी 6 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में मिले विधवा महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में महिला के घर में अंदर गलत इरादे से कूदा था। महिला द्वारा रेप का विरोध करने पर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाहर खेतों में फेंक दिया था। जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय बेवा महिला का शव चार फरवरी की सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित खेत में मिला था। महिला के पति की लगभग 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी। बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। गांव के बाहरी इलाके में बने मकान में महिला घर में अकेली ही रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.