बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- रेप पीड़िता के गांव पहुंचे एसपी, घटना की ली जानकारी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नाबालिग बच्ची से हुई रेप की घटना के बाद सोमवार को एसपी बलिराम कुमार चौधरी महुली थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता व परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना का पूरा ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि घटना तो हुई है और एफआईआर दर्ज होने के आठ घंटे के भीतर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...