बांदा, अगस्त 6 -- बांदा। जिले में रेप पीड़िता की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षा गनर द्वारा एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उसे बेसहारा छोड़ने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी गनर व उसके माता पिता के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप, मारपीट व धमकाने की धारा में मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी गनर के खिलाफ विभागीय जांच बैठ गई है। नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत में बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर सुरक्षा प्राप्त है। आरोप लगाया कि आरोपी सिपाही मनीष कुमार उसकी सुरक्षा के लिए तैनात दस्ते का हिस्सा था। ड्यूटी के दौरान जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे लंबे समय तक शादी का झूठा व...