मैनपुरी, सितम्बर 3 -- दिल्ली रेप कांड की गूंज चौथे दिन भी जिले में बनी रही। इस मामले को लेकर पीड़िता के समर्थन में लोग खड़े हो रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी बस चालक के परिवार के लोगों के वीडियो भी वायरल किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर पक्ष और विपक्ष के दावे शुरू हो गए हैं। उधर पीड़िता का पिता भी गांव से अपनी पुत्री के पास नोएडा चला गया है। अब लोगों को दिल्ली पुलिस की उस चार्जशीट का इंतजार है जो घटना के बाद पुलिस लगाने वाली है। माना जा रहा है कि पुलिस ने घटना से जुड़े 10 साक्ष्य चार्जशीट में शामिल किए हैं। इसी के आधार पर आरोप तय किए गए हैं। उधर वकीलों ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन दिया है। यह भी पढ़ें- बेटी को इंसाफ के लिए निशुल्क लड़ाई लड़ेंगे मैनपुरी के वकील घटना का सारांश मैनपुरी की एक बेटी चार अग...