एटा, मार्च 19 -- बलात्कारी के चंगुल में फंसकर किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसे उसके परिजनों को यह जानकारी मिली तो दंग रह गए। बलात्कारी के बच्चे को वह जन्म देना नहीं चाहती है। ऐसे में न्यायालय से गुहार लगाई गई। वह 14 सप्ताह की गर्भवती है। न्यायालय ने सीएमओ को आदेश जारी करते हुए डाक्टरों की देखरेख में गर्भपात कराने के लिए कहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव की किशोरी 30 जनवरी को विद्यालय गई थी। दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो जानकारी की। कोई पता नहीं चल सका। इस मामले की रिपोर्ट नामजद आरोपी लवकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू की तो किशोरी को बरामद कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद किशोरी के परिजनों को पता चला कि बलात्कारी के दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार, पीड़िता नाबाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.