रेप के लिए ऑन डिमांड हाजिरी और लाखों की वसूली, नहाने के वीडियो से जिंदगी नर्क बना दी
मथुरा, नवम्बर 5 -- मथुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता: थाना सदर बाजार के अंतर्गत सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता से दो साल तक रेप और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने में आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चपरासी की नौकरी का झांसा देकर कुल 7 लाख रुपये हड़प लिए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने नौहझील निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौहझील मथुरा के गांव नावली निवासी पंकज ने उसे सरकारी विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। अश्लील वीडियो की आड़ में आरोपी जब मन करता तब पीड़िता को बुलाकर उसका शारीरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.