रेप के बाद पत्थर से कूचकर नाबालिग की हत्या से सनसनी
हजारीबाग, मार्च 25 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दरिंदों ने पहले बलात्कार किया, इसके बाद पत्थर से कूचकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार की सुबह बच्ची का शव घर से करीब 500 मीटर दूर बांस के झुरमुट के पास मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। इस बीच परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। लोगों में घटना के प्रति काफी आक्रोश भी देखने को मिला। सूचना पर पहुंची विष्णुगढ़ पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम में गांव में रामनवमी महापर्व को लेकर मंगला जुलूस निकाला गया था। इसे देखने के लिए बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.