रांची, मई 19 -- रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के साथ यौन शोषण के मामले की जांच शुरू हो गयी है। इस मामले में झालसा और जेल आईजी की ओर से गठित जांच टीम सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची। एक टीम ने महिला कैदी से भी पूछताछ की। महिला कैदी ने पूछताछ में जांच कमेटी को घटना की पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। पूछताछ में महिला कैदी ने घटना को अंजाम देने वाले रांची जेल में पदस्थापित दो लोगों का नाम भी टीम को बताया है। उधर, यौन शोषण से व्यथित महिला कैदी ने रविवार रात से खाना-पीना छोड़ दिया है। इधर, जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक टीम का गठन किया है। गठित टीम में एडीएम विधि व्यवस्था के अलावा एसडीएम स्तर के अधिकारियों को शामिल किया ग...